spot_img

ट्रक ने बाईक को मारी टक्कर, किशोर की हुई दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका डंपर, तोड़ा सीसा

spot_img

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कनेरी गांव निवासी अभय सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा तब हुआ जब अभय अपने चाचा के साथ बाइक से सैदपुर जा रहे थे। हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे अभय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके चाचा को गंभीर हालत में सैदपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट के पास खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। कुछ गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया गया।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने कई थानों की पुलिस फोर्स और दमकल की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page