spot_img

डीएम एसपी की उपस्थिति में सदर तहसील में संपूर्ण सामाधान दिवस संपन्न

spot_img

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0इरज राजा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 30 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 180 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 17 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता 45 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 02 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 30 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें निस्तारण शून्य रहा। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो के आधार पर सैदपुर एवं भॉवरकोल के खण्ड विकास अधिकारी का जिरो पार्वटी की खराब प्रगति पर तत्काल वेतन रोकने का निर्देश दिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी प्रार्थना पत्र लम्बित न हो, अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार होती है। कोई भी लम्बित प्रकरण पाये जाने एवं डिफाल्टर की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदर सदर, एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page