spot_img

तहसीलदार ने हाईवे निर्माण में आई आपत्तियों का किया निस्तारण

spot_img

सैदपुर (गाजीपुर) : सैदपुर से सादात वाया मरदह तक बन रही 124 डी हाईवे के निर्माण के दौरान काश्तकारों की आ रही समस्याओं को लेकर दावे व आपत्तियों का निस्तारण गुरुवार की दोपहर एक बजे मुख्य राजस्व अधिकारी व तहसीलदार द्वारा किया गया। 15 काश्तकारों की समस्याओं को सीआरओ ने सुना और उनकी समस्या का निस्तारण किया।काश्तकारों का आरोप था कि नेशनल हाईवे के निर्माण में उनका मकान जा रहा है। सभी 15 काश्तकारों द्वारा ऐसे ही दावे किए जा रहे थे। ऐसे में उनकी समस्या के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग की टीम लेखपाल राहुल मौर्य के साथ पहुंची और वहां दो स्थानों पर नापी की गई। जमीन का सीमांकन कराकर वहां पत्थर गाड़कर निशान लगाया गया। सीमांकन के बाद सभी पक्ष संतुष्ट हो गए। सीआरओ आदि लोगों को समझा बुझाकर रवाना हो गए। तहसीलदार ने बताया कि एनएच के निर्माण के दौरान आए दावे व आपत्तियों के निस्तारण के मद्देनजर अधिकारी पहुंचे थे और सभी काश्तकारों की बात सुनकर वहां सीमांकन कराया और उनकी आपत्तियों का निस्तारण करते हुए संतोषजनक कार्यवाही की। बताया कि एनएच निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद था जो अब सुलझ गया है। तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय, पीएलबी रणजीत कुशवाहा, प्रधान रजई यादव आदि थे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page