spot_img

दो बाईकों की आमने सामने टक्कर में पत्रकार की दर्दनाक मौत

spot_img

जखनिया। रविवार की शाम को जखनियां के गौरा खास गांव निवासी समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार शिवलोचन राम (55 वर्ष) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी।जानकारी के मुताबिक पत्रकार शिव लोचन राम गौरा खास अपने खेत में गेहूं की सिंचाई करने के बाद जखनिया खाद लेने के लिए बाइक से जा रहे थे कि रास्ते में शहाबपुर सोंमर राय गांव निवासी गौरव चौहान पुत्र शिवराम चौहान पीछे बैठा रिश्तेदार सत्यम चौहान के साथ जखनिया से घर के लिए जा रहा था कि रेलवे की आरसीसी सड़क के पास ही आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पत्रकार  शिवलोचन आरसीसी रोड पर औधें मुंह गिर गए जिससे उनके गर्दन सहित सर में गंभीर चोट लग गई जिससे पत्रकार शिव लोचन राम की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पत्रकारों और  परिजनों एवं शुभचिंतकों मे शोक की लहर दौड़ गई। शिवलोचन राम भारत ए टू जेड न्यूज़ के जिला रिपोर्टर व एक समाजसेवी थे। वे हमेशा लोगों की मदद और सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। परिजनों ने बताया कि चार भाइयों में सबसे छोटे थे, वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page