spot_img

परिवार को देखते ही जब बहने लगे खुशी के आंसू, कुम्भ मेला में बिछड़े व्यक्ति को पुलिस ने उसके परिजनों से मिलवाया

spot_img

सैदपुर। कोतवाली सैदपुर में रविवार को भटकते हुए एक व्यक्ति मिले जिनकी मानसिक स्थिति अस्थिर थी पूंछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम विद्याराम शर्मा पुत्र सिद्दार शर्मा निवासी बेलखारी थाना गोहद जनपद भिंड मध्य प्रदेश बताए काफी प्रयास के बाद उनके स्थानीय थाने से सम्पर्क कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। जिसपर आज उनके दामाद सौरभ शर्मा पुत्र राम बदन शर्मा निवासी आनंद नगर थाना बोधापुर जनपद ग्वालियर मध्य प्रदेश व उनकी पत्नी यशोदा शर्मा के साथ आज दिनांक 17मार्च 2025 को यहाँ पहुंचे एक दूसरे को देखते ही दोनों दंपत्ति भाव विभोर हो गए तथा खुशी के आंसू गंगा जमुना बन कर बह पड़े। पूंछने पर विद्या राम शर्मा जी ने बताया की वे लोग 14 फरवरी को बस द्वारा एक समूह में संगम स्नान हेतु प्रयागराज निकले थे, जहाँ दोनों साथ में स्नान किये लेकिन स्नान बाद बिछड़ गए और भटकते हुए कुछ दिन पहले सैदपुर आ गए कल एक युवक ने थाने पहुँचाया जहाँ से घर बात हुई। मैं घर पहुँचने की उम्मीद छोड़ चुका था। लेकिन सैदपुर पुलिस के प्रयास से आज मैं अपने घर वालों से मिला।पत्नी यशोदा शर्मा ने बताया की संगम स्नान के बाद मेरा पति से साथ छूट गया था, हम लोगों ने हर तरफ खोजा यहाँ तक की चित्रकूट, इटावा और कई जिलों में जहाँ उम्मीद थी खोजने गए लेकिन वो नहीं मिले उम्मीद कम हो रही थी लेकिन एक आशा थी की वो जरूर मिलेंगे होली एक दम मनहूस बीती लेकिन कल जब घर सूचना मिली तो जो खुशी मिली की आपको बता नहीं सकती कल जब थाने से वीडियो कॉल पर बात हुई नया जीवन मिलने जैसी अनुभूति हुई हम गाजीपुर पुलिस के बहुत आभारी रहेंगे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page