spot_img

पुरानी रंजिश में चली गोलियां, गांव में मचा कोहराम – तीन नामजद, आरोपी फरार

spot_img

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव दहशत में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।पीड़ित पक्ष के अवनीश यादव ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही अजय यादव, जो एक निजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं, उनसे जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार की देर रात अजय यादव अपने दो साथियों के साथ चारपहिया वाहन से आए और लाइसेंसी राइफल से जानलेवा फायरिंग कर दी। अवनीश का कहना है कि उन्होंने किसी तरह घर में भागकर अपनी जान बचाई।तहरीर में अजय यादव के अलावा मजुई गांव के राकेश यादव पुत्र रामजी यादव और नसीरपुर के सोनू यादव पुत्र मंगरु यादव को नामजद किया गया है। तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page