spot_img

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा

spot_img

गाजीपुर। अपराध की दुनिया में तेजी से उभरता नाम मनीष यादव आखिरकार सादात थाना पुलिस की पकड़ में आ गया। लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहा यह अपराधी थाना क्षेत्र के बरेहता पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूटी गई एक सिकड़ी (चेन), अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई है। सादात थानाध्यक्ष वागीश विक्रम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मनीष को उस वक्त दबोचा जब वह किसी नई वारदात की फिराक में था।शातिर लुटेरा मनीष यादव (22) ग्राम बघरा अव्वल, थाना तरवा, जनपद आजमगढ़ का निवासी है।
अपराधिक इतिहास:
मनीष यादव पर पहले से ही करीब आधा दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सादात वागीश विक्रम सिंह मय हमराह, उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी, चौकी प्रभारी मखदूमपुर मय हमराह शामिल रहे। सादात थाना पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ जिले में बढ़ते अपराधियों के मनोबल को तोड़ने वाली है, बल्कि आने वाले समय में अपराध के मंसूबे पाल रहे तत्वों के लिए भी एक कड़ा संदेश है—अब कोई भी कानून के शिकंजे से बाहर नहीं।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page