spot_img

बिना अनुमति रखी अंबेडकर मूर्ति, प्रशासन में हड़कंप

spot_img

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में कुछ लोगों द्वारा बिना परमिशन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा रख दी। प्रतिमा रखे जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। तहसील प्रशासन नायब तहसीलदार भगवान पांडेय और क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर भांवरकोल पुलिस तथा मच्छटी चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिमा रखने वाले लोगों को समझाया। शेरपुर खुर्द में दलित समाज के लोगों ने गांव के नवीन परती की भूमि में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा रख दी थी जिसका विरोध बगल के लोगों द्वारा किया गया और प्रशासन को सूचना दी गई। मूर्ति रखी जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा इस दौरान मौके पर महिला और पुरुषों की भारी भीड़ जमा हो गई। नायब तहसीलदार भगवान पांडेय ने बताया कि लोगों को समझाया गया है कि बिना परमिशन मूर्ति स्थापित नहीं करने दी जाएगी।पहले से स्थापित मूर्ति को हटा दिया गया है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page