spot_img

महाकुंभ से बिहार जा रही तेज रफ्तार कार गिट्टी लदे खड़े ट्रेलर से टकराई, 4 की मौत,1 घायल

spot_img

गाजीपुर । बिरनो थाना के पास महाकुंभ से बिहार जा रही तेज रफ्तार कार, गिट्टी लदे खड़े ट्रेलर के पीछे घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 4 की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के मुताबिक गाजीपुर के बिरनो थाने के वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर ये भीषण सड़क हादसा हुआ है।मृतकों में 2 महिलाएं,2 पुरुष शामिल हैं। मृतक बिहार के अररिया जिले पलासी थाना इलाके के रहने वाले बताये जा रहे हैं। सभी कार सवार प्रयागराज से महाकुम्भ में स्नान कर वापस जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बिहार के अररिया जिला की डा. सोनी यादव अपने बुआ,एक असिस्टेंट,एक परिचित एमआर और ड्राइवर के साथ महाकुम्भ में स्नान कर वापस बिहार के अररिया जा रही थी, कि गाजीपुर के बिरनो थाना के पास उनकी कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में डॉ सोनी यादव,ड्राइवर सलाउद्दीन,डॉक्टर सोनी यदाव की बुआ और एमआर अरविंद यादव की मौत हो गयी। जबकि डॉक्टर का सहायक विपिन शाह घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी रखवा दिया है। जबकि घायल युवक विपिन शाह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page