spot_img

महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार और पिकअप में हुई आमने सामने की जोरदार टक्कर, छह लोग घायल

spot_img

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र में विपरित दिशा में चल रहीं पिकअप गाड़ी के ड्राईवर ने सामने से आ रही चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार में सवार छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए! मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को ईलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवाया घटना से हाईवे पर भीषण जाम लग गया जिसको पुलिस को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जिला निवासी पंकज सिंह अपने परिवार के साथ प्रयागराज स्थित महाकुंभ से नहाकर रविवार के दिन घर चार पहिया वाहन से परिजनों के साथ घर लौट रहे थे अभी जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर चट्टटी पर ही पहुँचे थे तभी टेंट हाऊस से सामना लादकर विपरित दिशा से आ रहीं पिकअप गाड़ी के ड्राईवर ने कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार में सवार पंकज कुमार सिंह(39) वर्ष पिता उमाकांत सिंह(55)माता बसंती देवी(52)निधि देवी(35)चंचल कुमारी(38) दो बच्चों सहित पिकअप चालक विपिन राजभर निवासी महिपालपुर थाना मरदह भी घायल हो गया! स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में पहुँचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया! सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुचे थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने घायलों को अस्पताल भेजवाया व मौके से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page