spot_img

लूट की सामानों सहित लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार,मिली बड़ी सफलता

spot_img

गाजीपुर। ज़िले में लूट, हमला और अवैध हथियारों के दम पर दहशत फैलाने वाला शातिर अपराधी सचिन, आखिरकार कानून के फंदे में फंस गया। सैदपुर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए घेराबंदी अभियान में गैवीपुर अंडरपास के पास से इस खतरनाक वांछित को दबोच लिया गया।
यह वही सचिन है, जो अपने गुर्गों के साथ मिलकर सैदपुर और सादात में लूट, हमला और गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तारी के वक्त बरामद हुआ सामान भी उसकी आपराधिक मानसिकता की पोल खोलता है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सचिन (20) पुत्र हुकुमचंद , निवासी भद्रसेन, थाना सैदपुर है।

गुंडागर्दी की लंबी फेहरिस्त, कानून से भागता फिर रहा था सचिन:

  1. मु0अ0सं0 142/2025 – धारा 304(2), 352, 351(3) BNS
  2. मु0अ0सं0 242/2024 – धारा 331(4), 305, 317(2) BNS
  3. मु0अ0सं0 249/2024 – धारा 309(6), 317(2) BNS व 3/25 Arms Act
  4. मु0अ0सं0 5/2025 – धारा 309(4) BNS

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रताप नारायण यादव, उप निरीक्षक कौशलेश शर्मा, मुख्य आरक्षी बलराम तिवारी, आरक्षी अभिषेक शुक्ला,आरक्षी रोहित कुमार, आरक्षी विष्णु गौतम शामिल रहे।
सैदपुर पुलिस की इस बड़ी सफलता ने न सिर्फ एक खतरनाक लुटेरे को काबू किया है, बल्कि यह संदेश भी दे दिया है — “गाजीपुर में अपराध अब नहीं पनपेगा, हर गुनहगार का होगा हिसाब!”

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page