spot_img

सरकारी अस्पताल के सामने घरों का गंदा पानी बहने से लोगों का चलना हुआ मुश्किल

spot_img

गाजीपुर। नंदगंज बाजार स्थित सरकारी अस्पताल के सामने करीब एक माह से सड़क पर दो-तीन घरों का गंदा पानी बहाने से सड़क व पटरी पर चलना लोगो को दूभर हो गया है। उक्त गृहस्वामी गंदा पानी बहाने से बाज नहीं आ रहे है जबकि उक्त सड़क से प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन आते जाते रहते है फिर भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क पर घरो का गंदा पानी बहने से स्वास्थ केंद्र पर आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है वहीं बाजार में किसी कार्य से आई महिला/पुरुष को भी गन्दे पानी से होकर जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा पैदल चलने वाले लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।अस्पताल के सामने दो-तीन घरों के लोग अपने घरों का गंदा पानी सड़क पर बहाते है। जिससे सड़क पर 50 से 100 मीटर के दायरे तक गन्दा पानी इक्कठा रहता है और फैला हुआ है जब वाहन गंदे पानी से होकर जाते है तो पैदल चलने वाले लोगो का कपड़ा खराब हो जाता है।कुछ लोग पानी में फिसल कर गिर जाने से चोटिल भी हो जा रहे है। लोगो ने प्रशासन से मांग किया है कि घरों का गंदा पानी सड़क पर बहाने से अविलंब रोक जाय।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page