spot_img

सिंदूर से मांग भरकर महिलाओं ने मनाया ऑपरेशन सिंदूर का जश्न

spot_img

(गाजीपुर): सैदपुर ब्लाक के अहलादपुर गांव में महिलाओं में ऑपरेशन सिंदूर का जमकर जश्न मनाया। महिलाओं ने अपनी मांग में सिंदूर लगा एक दूसरे को बधाई दी। ऑपरेशन सिंदूर में सेना को मिली सफलता के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। लोग अलग अलग तरीके से इस विजयी जश्न को मना रहे हैं। कोई आतिशबाजी कर रहा है तो कोई मिठाई खिला रहा है। तो कोई तिरंगा लहराकर गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दे रहा है। अहलादपुर गांव में भाजपा की महिला नेता सुचिता यादव के नेतृत्व में दर्जनभर महिलाओं में ऑपरेशन सिंदूर का जश्न एक दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर मनाया। महिलाओं का कहना है कि पाकिस्तान परस्त आतंकवादी नहीं सुधरे तो भारतीय सेना एक दिन पाकिस्तान पर कब्जा कर लेगी। उस दिन भारत की महिलाएं इस्लामाबाद में सिंदूर खेलने जाएंगी। वहीं कुछ महिलाओं का कहना है कि जब तक मोदी और योगी है तब तक सब कुछ मुमकिन है। पीएम मोदी ने देश से जो वादा किया था उसे पूरा किया है। सुचिता यादव ने कहा कि भारतीय नारियां पौराणिक काल से ही शौर्यवान रहीं है। दानवों के दमन के लिए कभी दुर्गा, काली और चामुंडा देवी बन अवतरित होतीं रहीं है। आज भी नापाक आतंकियों का दमन करने के लिए सरकार और सेना ने नारीशक्ति व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी को जिम्मा सौंपा। दोनों वीरांगनाओं में पूरी दुनिया को नारीशक्ति के सामर्थ्य और शक्ति से परिचित कराया है। दुनिया भर को भारतीय नारी के सिंदूर की कीमत को समझाया है। नीलमणि देवी, मुन्नी देवी, सावित्री, रिंकू देवी, बबिता, अनिता रहीं।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page