spot_img

हत्याकांड का आरोपी पुलिस की गोली से घायल, हथियार सहित गिरफ्तार

spot_img

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र में सुबह खेत में मिले युवक के सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। शुक्रवार सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में हत्या का मुख्य आरोपी विवेक सिंह को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
हत्या के पीछे पुराना विवाद सामने आया है, जिसे आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त नुकीला लोहे का रॉड (आला कत्ल), तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला:

गुरुवार सुबह डेवढ़ी नहर पुलिया के समीप खेत में एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका गहराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शाम होते-होते मृतक की पहचान:

विनोद बिंद, निवासी परसडीहा, थाना कंदवा, जनपद चंदौली के रूप में हुई। वह इन दिनों अपनी ससुराल हमीरपुर कटहरा, थाना जमानियां में आया हुआ था। मृतक की पत्नी बंदना ने पुलिस को बताया कि रात में उसका चचेरा भाई और उसका एक मित्र विनोद को अपने साथ ले गए थे। सुबह उसका शव खेत में मिला।

कैसे हुआ मुठभेड़ में खुलासा:

जमानियां कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विवेक सिंह को हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए देवड़ी गांव ले जाया। इसी दौरान पहले से छिपाकर रखे गए तमंचे से आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संयमित फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

कबूलनामे में आरोपी ने क्या कहा:

पूछताछ में आरोपी विवेक ने बताया कि उसका विनोद से निजी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने उसे योजनाबद्ध तरीके से मौत के घाट उतार दिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस पर हमला कर फरार होने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा।

पुलिस टीम को मिली सफलता:

इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह समेत जमानियां कोतवाली की टीम की अहम भूमिका रही।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page