spot_img

41 बिजली चोरों पर एफआईआर दर्ज

spot_img

गाजीपुर और मोहम्मदाबाद में बिजली विभाग ने बड़ा रेड अभियान चलाया। विभाग की चार टीमों ने सुबह 6 बजे से सघन चेकिंग शुरू की। गाजीपुर शहर में एक्सईएन आशीष कुमार के नेतृत्व में सब्जी मंडी फीडर के बरबरहाना समेत कई मोहल्लों में छापेमारी की गई, जिसमें 20 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। मोहम्मदाबाद के यूसुफपुर और आसपास के इलाकों में 21 घरों में बिजली चोरी का मामला सामने आया। कुल मिलाकर 76 घरों की बिजली काटी गई, जिन पर लगभग 17 लाख रुपये का बिल बकाया था। अभियान के दौरान करीब 9 लाख रुपये की बकाया राशि भी वसूल की गई। विभाग ने मोहम्मदाबाद और करीमुद्दीनपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में एक मुश्त समाधान योजना के तहत मेगा कैंप का आयोजन किया। इसमें 134 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और 6 लाख रुपये जमा किए। एक्सईएन आशीष कुमार ने बताया कि अब तक खंड के अंतर्गत 13,000 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर 11 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से 15 फरवरी तक चल रही एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि बिजली चोरी और बकायेदारों पर कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान में विजिलेंस टीम भी मौजूद रही।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news बेटियों का सम्मान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं – अजीत

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चन्दौली।बेटियों का सम्मान कर अपने...

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

You cannot copy content of this page