spot_img

तिहरी हत्याकांड: एक साथ जलीं तीन चिताएं, नम हुईं हजारों आंखें

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

गाजीपुर जिले के डीलियां गांव में 27 जुलाई को हुई हृदयविदारक तिहरी हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जमीनी विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे ने अपने ही परिवार का खात्मा कर दिया। इस निर्मम घटना में अभय यादव नामक युवक ने कुल्हाड़ी से अपने पिता शिवराम यादव, मां और बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया और पुलिस अभी तक उसकी तलाश में जुटी हुई है।

घटना के दो दिन बाद गाजीपुर के गंगा श्मशान घाट पर एक बेहद मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब तीनों मृतकों की चिताएं एक साथ जलाई गईं। श्मशान घाट पर एकत्रित सैकड़ों लोगों की आंखें उस समय भर आईं, जब मृतक शिवराम यादव के साले ने कांपते हाथों से अपनी बहन, जीजा और भांजी को मुखाग्नि दी। वृद्ध साले द्वारा दी गई यह अंतिम विदाई, वहां मौजूद हर शख्स को अंदर तक झकझोर गई।

इस दर्दनाक दृश्य को देखकर ग्रामीणों के साथ-साथ वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और कई की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने इस कृत्य की घोर निंदा की और आरोपी बेटे को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की।

वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी अभय यादव की तलाश तेज कर दी गई है। कई संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह हत्याकांड केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि समाज के सामने एक बड़ा सवाल बनकर खड़ा हुआ है—कि क्या रिश्तों की अहमियत अब जमीन-जायदाद से भी कम हो गई है?

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page