spot_img

गाजीपुर दौरे पर बोले जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह – भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, फिलहाल मैं मंत्री हूं

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

गाजीपुर: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को गाजीपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों का नाव से निरीक्षण किया और गंगा कटान की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को लेकर कहा कि राज्य के सभी 75 जिलों में पूरी तैयारी है, कहीं भी कोई संकट नहीं आने दिया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा, “मैं फिलहाल मंत्री हूं। पार्टी को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल जाएगा।” इससे साफ है कि वह फिलहाल इस पद की दौड़ में खुद को नहीं मान रहे हैं लेकिन पार्टी जल्द ही निर्णय लेगी।

छांगुर बाबा मामले पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कोई गलत करेगा, तो वह निपटेगा। कानून सबके लिए बराबर है और सरकार न्याय के रास्ते पर चल रही है।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विकास देखकर विपक्ष खासकर सपा को पेट दर्द हो रहा है। भाजपा सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं, और इसी के चलते हमारी सरकार फिर से बनेगी।

कांवड़ यात्रा पर फूल बरसाने को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री ने कहा, “हमारे यहां किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान किया जाता है।”

अनिरुद्धाचार्य और अखिलेश यादव की हालिया बातचीत पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि योगी जी की लोकप्रियता सपा को हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का फोकस सिर्फ विकास, कानून व्यवस्था और सेवा पर है, और जनता इसका समर्थन कर रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page