spot_img

अब्बास अंसारी गाजीपुर कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

सीजेएम कोर्ट में मुकदमे में पेशी के लिए पहुंचे अब्बास अंसारी।

व्यापारी की जमीन जबरन हड़पने का मामला।

वर्ष 2023 में व्यापारी नेता ने सदर कोतवाली में दर्ज कराया था मामला।

गाजीपुर में व्यापारी की जमीन जबरन हड़पने के मामले में अब्बास अंसारी आज सीजेएम कोर्ट में पेश हुआ। यह मामला 2023 में दर्ज हुआ था। एक व्यापारी नेता ने सदर कोतवाली में अब्बास अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अंसारी ने जबरन उनकी जमीन हड़प ली ।

इस मामले में कोर्ट ने अब्बास अंसारी को तलब किया था । आज उसी मामले में अब्बास सीजेएम कोर्ट में पेश हुए , जहाँ मामले की सुनवाई के बाद अगली तारीख 24 सितंबर तय की गई है ।

ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2012 में मुख्तार अंसारी ने व्यापारी नेता अबु फखर से जमीन खरीदने का दावा किया था। जबकि वर्ष 2023 में व्यापारी नेता अबु फखर ने मुख्तार के खिलाफ जमीन जबरन हड़पने का केस दर्ज कराया था । इस मामले में अब्बास अंसारी, आतिफ रजा, अनवर शहजाद भी आरोपी हैं ।

मालूम हो की जहां एक तरफ मुख्तार अंसारी की मौत हो चुकी है वहीं दूसरी तरफ वादी अबू फखर खान की भी मौत हो चुकी है ।

बता दें मामला जमीन की जबरदस्ती रजिस्ट्री कराने से जुड़ा हुआ है । अबू फखर ने सदर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें उन्होंने मुख्तार अंसारी समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया था और बताया था कि 2012 में जब मुख्तार अंसारी लखनऊ जेल में बंद थे , उस समय मुख्तार ने मुझे लखनऊ जेल बुलाया था और मेरी रौजा स्थित जमीन को अपने परिजनों के नाम रजिस्ट्री करने के लिये धमकाया । मैने डर के मारे जमीन को अब्बास अंसारी के नाम रजिस्ट्री कर दिया और बाद में रजिस्ट्री के एवज में दिया गया पैसा मुझसे ब्लैंक चेक के माध्यम से धमकाकर वापस ले लिया गया ।

इसी मामले में आज सीजेएम कोर्ट में अब्बास अंसारी पेशी पर आया था।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page