spot_img

गाजीपुर पहुंचे अखिलेश बिहार चुनाव और यूपी राजनीति पर बोले अखिलेश यादव – “बदलाव तय है, अबकी बार जनता बीजेपी को करेगी वेकेंट”

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  गाजीपुर पहुंचे बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार बदलाव मांग रहा है, बिहार खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहता है। जनता अब बीजेपी और उसके गठबंधन के झूठे वादों से ऊब चुकी है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि चुनाव के बाद बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी, क्योंकि “नीतीश कुमार सिर्फ चुनावी दूल्हा हैं, पद के दूल्हा नहीं।”

अमित शाह के विपक्ष के लिए “नो वेकेंसी” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा, “वेकेंसी जनता बनाती है, यह किसी के ऐड या घोषणा से नहीं चलता। जनता जब चाहेगी, तब सीटें वेकेंट हो जाएंगी।” उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि “यूपी में ही जनता ने कितनी वेकेंसी बना दी, कितने नेता वेकेंट हो गए।”

अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी हमारे प्रधानमंत्री को ‘किलर’ कहा है, यह देश की छवि पर गहरा सवाल है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और समाजवादी पार्टी समेत पूरा इंडिया गठबंधन उनके साथ है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “बीजेपी के लोग सिर्फ झगड़ा कराने का काम करते हैं, जनता के मुद्दों पर उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।”

उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “अबकी बार दोनों डिप्टी सीएम बाहर होंगे।” उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म पर तंज कसते हुए कहा, “फिल्म रिलीज होने से पहले ही फ्लॉप हो गई, उनकी सरकार तो सिनेमा हॉल में ही गिर गई, कोई विधायक फिल्म देखने नहीं गया।”

इलेक्शन कमीशन पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि यह अब निष्पक्ष नहीं रहा, “इलेक्शन कमीशन अन-डेमोक्रेटिक तरीके से काम कर रहा है।”

बीजेपी के पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह के विवादित बयान पर उन्होंने कहा, “वो अनएजुकेटेड, अनडेमोक्रेटिक और अनपढ़ हैं। बीजेपी के लोग हमेशा मर्यादा क्रॉस करते हैं।”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश बोले, “लखनऊ में नारा है – अबकी बार दोनों डिप्टी सीएम बाहर।” उन्होंने कहा, “केशव जी कहते हैं राहुल, अखिलेश और तेजस्वी का भविष्य अंधकार में है, लेकिन अंधेरे के बाद ही रोशनी आती है, हम लोग वही रोशनी लाने का काम कर रहे हैं

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page