spot_img

अपर जिला जज शक्ति सिंह ने जीता मैन ऑफ द मैच, जिला जज ने दिया ट्राफी

spot_img

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं न्यायपालिका गाजीपुर के मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया न्यायपालिका गाजीपुर की टीम के कप्तान जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय तथा यूनियन बैंक के टीम के कप्तान रीजनल हेड संजय सिन्हा थे। यह क्रिकेट मैच काफी रोचक देखने को मिला। यूनियन बैंक की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जनपद न्यायाधीश एकादश की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए यूनियन बैंक की टीम को 65 रन पर समेट दिया। जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय एवं चंदन द्वारा गेंदबाजी करते हुए दो- दो विकेट लिए। इसी प्रकार अमित यादव द्वारा गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए जनपद एकादश की टीम जब मैदान पर उतरी तो दो विकेट जल्दी गिर गए। जनपद न्यायाधीश एकादश की टीम के उप कप्तान प्रथम अपर जिला जज शक्ति सिंह एक छोर संभाले रहे तथा उनके द्वारा शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक छक्का भी लगाया। जनपद न्यायाधीश एकादश द्वारा चार विकेट से इस मैच को जीत लिया गया। प्रथम अपर जिला जज शक्ति सिंह मैच के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं मैन ऑफ द मैच चुने गये। इसी प्रकार यूनियन बैंक के संजय शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की ट्रॉफी प्रदान की गई। विजेता टीम की ट्रॉफी जनपद न्यायाधीश की पत्नी द्वारा प्रदान की गई।
जनपद न्यायाधीश एकादशी की टीम में जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय (कप्तान), प्रथम अपर जिला जज शक्ति सिंह (उप कप्तान), ऋषभ, अपर सिविल जज संदेश कुमार पासवान, अपर सिविल जज अमित यादव, अपर सिविल जज विवेक यादव, सूर्य प्रकाश सक्सेना, मदन यादव, इमरान, चंदन,अमित यादव शामिल रहे। वही यूनियन बैंक की टीम में रीजनल मैनेजर संजय कुमार सिंहा (कैप्टन), आशीष कुमार, राजदेव कुमार, रितेश कुमार, अमिताभ, मोहम्मद मोहसिन खान, राहुल कुमार सिंह, अनिल राजभर, विवेकानंद, कुनाल किशोर, संजय शर्मा शामिल रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page