spot_img

अस्त-व्यस्त कपड़ों में मिला किशोरी का शव,ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

spot_img

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रफीपुर गांव के पास औड़िहार गोरखपुर रेल लाइन के किनारे संदिग्ध परिस्थिति में एक अज्ञात किशोरी का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्च्युरी हाउस भेज दिया है।
रविवार को सैदपुर के रफीपुर गांव के पास कुछ ग्रामीण अपने मवेशियों को चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें औड़िहार गोरखपुर रेल लाइन के किनारे अस्त-व्यस्त कपड़ों के साथ एक किशोरी का शव पड़ा दिखाई दिया। जिसके सर के पीछे चोट के निशान थे और मौके पर खून पसरा था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों सहित सैदपुर पुलिस को दिया कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस में घटना की जांच किया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरी के पहचान की कोशिश की। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद शव के पहनावे, कद-काठी, रंग-रूप और चोट आदि की जानकारी दर्ज कर, पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्च्युरी हाउस भेज दिया। इस दौरान किशोरी केशव को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कुछ नहीं से ट्रेन से गिरकर हुई दुर्घटना बताया, तो कुछ ग्रामीणों ने इसे हत्या का मामला बताया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page