spot_img

इलाज के दौरान हुई एक महिला की मौत, दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची नौ

spot_img

गाजीपुर। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में घायल एक और महिला की मौत हो गई है। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या नौ हो गई है। अस्पताल में भर्ती कुछ अन्य लोगों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर में महाकुंभ से गोरखपुर लौट रही पिकअप का डाला टूटने से गिरे नौ श्रद्धालुओं को डंपर ने कुचल दिया। मरने वालों में चार महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्ची है। हादसे में किसी का सिर धड़ से अलग हो गया तो किसी की आंतें बाहर आ गई थीं। हाईवे पर मांस के लोथड़े और खून फैल गया था। बाद में शवों की शिनाख्त कपड़ों से की गई। ये सभी बांसगांव गोरखपुर के रहने वाले थे। पिकअप का डाला टूटने से गिरकर 14 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से सुभावती की देर रात में मौत हो गई। जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में सुधा चौरसिया (55), इसरावती (45), अमर सिंह (45), नित्या सिंह (05), श्याम सुंदर (45), सुरेंद्र गुप्ता (54), सुभावती , पुष्पा देवी (40), लीलावती (40) आदि हैं।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news भाभी ने देवर को दी नई ज़िंदगी: चंदौली में रिश्तों की अनोखी मिसाल

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के बरहनी ब्लॉक...

समाज सेवी विकास सिंह ने बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को बांटे राहत भरी सामग्री

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह जनपद चंदौली चहानिया ब्लॉक के...

Chandauli news निर्मला चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मैक्सवेल हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से बाढ़ राहत सामग्री वितरण

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा जनपद चंदौली के ग्राम बहादुरपुर...

You cannot copy content of this page