spot_img

कच्ची दीवार गिरने से मासूम की मौत, पिता घायल

spot_img

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में रविवार सुबह दस बजे के करीब गली में खेलते वक्त मासूम के ऊपर दीवार गिरने से उसकी मौत हो गयी। वहीं मासूम को बचाने गए पिता भरत घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मकामी क्षेत्र के जगहतपुर गांव निवासी भरत यादव(35) के पुत्र लक्ष्य कुमार (3) घर के पास गली में खेल रहा था की कच्ची दीवार और टीन सेड उसके ऊपर भरभरा कर गिर गया  उसको बचाने के लिए उसके पिता भरत यादव भी गए लेकिन दब गए  दीवार की चपेट में आने से भरत यादव के सिर, बाएं हाथ, और पैर में गंभीर चोट आई है ।जिसको आस पास के ग्रामीणों के मदद से मऊ के निजी नर्सिंग होम में इलाज कराया गया। वहीं मृत मासूम को परिजनों द्वारा बिना पुलिस को सूचना दिए ही बीरपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। गया। घटना के बाद परिवार में मासूम की माता वीभा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर छात्र नेता समाजसेवी प्रदुम्न सिंह राजन अपने अन्य साथियों के साथ पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट किया‌। वहीं घायल भरत की इलाज में मदद का भरोसा दिया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page