spot_img

गन्ने की मशीन बनी मौत का फंदा: दुपट्टा फंसा, गला कसने से महिला की दर्दनाक मौत

spot_img

गाजीपुर। जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र स्थित कांशीराम आवास की रहने वाली 27 वर्षीय महिला छोटी पत्नी धनजीव की बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बडेसरा गांव के सामने गन्ने के रस के ठेले पर पति के साथ काम करते वक्त उनका दुपट्टा इंजन में फंस गया, जिससे गला कसने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।प्रतिदिन की तरह छोटी अपने पति धनजीव के साथ गन्ने का रस बेचने का काम कर रही थीं। इसी दौरान वह मशीन के पास झुकीं और अचानक उनका दुपट्टा इंजन में उलझ गया। इंजन की तेज गति के चलते दुपट्टा इतनी तेजी से खिंचा कि छोटी संभल भी नहीं पाईं और दम घुटने से घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई।‌ सूचना मिलते ही जमानिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा इंजन मशीन में दुपट्टा फंसने से हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page