spot_img

ट्रैक्टर ने ट्रेलर को मारी भीषण टक्कर, दोनों ड्राइवर की हालत गंभीर

spot_img

गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के अतरसुआ गांव के पास शनिवार शाम फोरलेन पर रफ्तार और लापरवाही ने कहर बरपा दिया। रांग साइड से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रेलर को सीधी टक्कर मार दी। भीषण भिड़ंत में दोनों वाहन सड़क पर पलट गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा इतना खौफनाक था कि भारी भरकम ट्रेलर भी डिवाइडर पर चढ़कर उलट गया। ईंट और सीमेंट का मलबा चारों ओर फैल गया। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण दौड़े और केबिन में फंसे ट्रेलर चालक को मशक्कत से बाहर निकाला। दोनों घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।सूचना मिलते ही नंदगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवागमन बहाल कराया। थानाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है और हादसे की जांच जारी है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news बेटियों का सम्मान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं – अजीत

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चन्दौली।बेटियों का सम्मान कर अपने...

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

You cannot copy content of this page