spot_img

थाना दुल्लहपुर में जनसुनवाई कक्ष का भव्य उद्घाटन, चौकीदारों को किया गया जागरूक

spot_img

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को थाना दुल्लहपुर में नवनिर्मित वातानुकूलित जनसुनवाई कक्ष के सौंदर्यीकरण कार्य का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने थाना परिसर में उपस्थित थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों को साफा और सीटी प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
एसपी ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता, निगरानी और सूचनाओं के संकलन में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चौकीदारों से क्षेत्र में पुलिस-पब्लिक समन्वय को सुदृढ़ करने पर बल दिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।थाना परिसर में हुए निर्माण कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक ने दुल्लहपुर थाना की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण की प्रशंसा की।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, थानाध्यक्ष दुल्लहपुर सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Mau news आजमगढ़ में सामाजिक समरसता महारैली को लेकर सुभाषपा का ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान

वसीम खान मऊ रिपोर्टर आजमगढ़:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा...

Chandauli news बेटियों का सम्मान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं – अजीत

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चन्दौली।बेटियों का सम्मान कर अपने...

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

You cannot copy content of this page