spot_img

पंखे से लटककर युवक ने की आत्महत्या,बहन ने सौतेले भांजे पर लगाया गंभीर आरोप

spot_img

गाजीपुर (सैदपुर): सैदपुर कस्बे में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक फास्ट फूड दुकान से 24 वर्षीय युवक मनीष गुप्ता का शव सीलिंग फैन से लटका हुआ पाया गया। मृतक मनीष गुप्ता वाराणसी के नदेसर थाना क्षेत्र के अइला सरैया का निवासी था और सैदपुर में अपने सौतेले भांजे राहुल गुप्ता के साथ ‘चाईको बार’ नाम से दुकान चला रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है, जब राहुल गुप्ता दुकान खोलने पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार खटखटाने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने दूसरी चाबी से दुकान का दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था मनीष का शव सीलिंग फैन से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।मृतक की बहन भाग्यवंती ने अपनी आंखों में आंसू लिए आरोप लगाया कि उसका सौतेला भांजा राहुल और उसके परिवार के लोग मनीष को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। भाग्यवंती ने बताया, “मनीष दो साल से घर से दूर था, उसका पैसा बाकी था, और उसे भरपेट खाना भी नहीं मिलता था। तीन दिन पहले जब वह दुकान से भाग गया था, तो उसे पुलिस के माध्यम से गाजीपुर से वापस लाया गया था।”भाग्यवंती ने आरोप लगाया कि राहुल और उसकी बहन-भाइयों ने मनीष को लगातार तंग किया, और यही तनाव उसे आत्महत्या के कगार तक ले गया। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार उसने नदेसर और मारूफपुर पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।सैदपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज पांडे ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सुसाइड नोट और घटनास्थल से प्राप्त अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है, और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page