spot_img

मुफ्त दी जाएगी दोना पत्तल बनाने की मशीनें ऐसे करें आवेदन

spot_img

गाजीपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने बताया है कि उ0प्र0, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी नीति के अन्तर्गत दोना पत्तल बनाने वाले परम्परागत कारीगर एवं इस उद्योग में रूची रखने वाल अन्य व्यक्तियों को (कुल 10 लाभार्थी) आत्मनिर्भर बनाने हेतु सेमी मोटराईज्ड दोना मेकिंग मशीन निःशुल्क वितरण किये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष तक होनी चाहिये। इच्छुक लाभार्थी अपना आनलाईन आवेदन upkvib.gov.in पर कर सकते है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 17 मई तक है। लाभार्थी द्वारा अपना आवेदन पत्र हार्ड कापी के साथ निम्नानुसार कागजात- फोटोग्राफ, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण, अनुभव प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय न्यू आम घाट कालोनी गाजीपुर में जमा किया जायेगा। विशेष जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 9151228275 एवं 7380792768 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page