spot_img

मेडिकल कालेज के परिसर में 200 वर्ष पुराने सती माता के मंदिर में विधि विधान से शुरु हुआ महापूजा

spot_img

गाजीपुर। महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशासीय मेडिकल कालेज छावनी लाइन के परिसर में लगभग 200 वर्ष पुराने सती माता के मंदिर के जिर्णोद्धार और सुंदरीकरण के बाद मंगलवार को राधे-राधे परिवार के रविशंकर महाराज काशी के द्वारा तीन दिवसीय महापूजा का विधि विधान से शुभारंभ किया गया। सती माता के मंदिर को फूल, मालाओं से भव्‍य तरीके से सजाया गया। इस संदर्भ में मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कालेज के परिसर में सती माता का लगभग 200 वर्ष पहले 1830 में स्‍थापित सती माता का आलौकिक मंदिर था समय के साथ ही मंदिर का स्‍वरुप जर्जर हो गया था। सती माता के मंदिर का जिर्णोद्धार कर नवनिर्माण कर सुंदरीकरण किया गया है। इस मंदिर में मां सरस्‍वती, राधाकृष्‍ण, शिव परिवार और हनुमान जी की मूर्ति की स्‍थापना की जायेगी। प्राण प्रतिष्‍ठा और महापूजा का आज शुभारंभ हो गया है। काशी के पंडित रविशंकर महाराज जी के देखरेख में विधि विधान से पूजा हो रहा है। इसका समापन 20 फरवरी को भंडारे के साथ होगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page