spot_img

विधायक जै किशन साहू ने नगर विकास मंत्री को लिखा पत्र, नंदगंज को नगर पंचायत घोषित करने की मांग

spot_img

ग़ाज़ीपुर। सदर विधायक जयकिशन साहू ने प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ए .के. शर्मा को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत बरहपुर के नंदगंज थाने बाजार को नगर पंचायत घोषित करने की मांग की है। लंबे अर्से से बाजार के लोग नंदगंज को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। नंदगंज औद्योगिक क्षेत्र है यहां पर कई छोटी बड़ी फैक्ट्रियां चल रही है जिसमें स्थानीय और आस पास जिले के लोग कार्य करते है। बाजार को नगर पंचायत बनाने से सड़क, पेयजल, नाली,सफाई व प्रकाश आदि की अच्छी व्यवस्था हो जाएगी और क्षेत्र का सही ढंग से विकास भी होगा।सरकार द्वारा विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। बाजार के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। नंदगंज बाजार के लोग नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग कई बार उठा चुके है।इसके पहले पूर्व मंत्री डा .संगीता बलवंत ने भी कोशिश किया था लेकिन नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिल पाया।अब दुबारा सपा के सदर विधायक पहल कर रहे है जिससे लोगों में उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में उन्हें बेहतर सुविधा मिल सकती हैं और मूल भूत सुविधाओं के लिए तरसना नहीं पड़ेगा। इससे बाजार और क्षेत्र का विकास तीव्र गति से होगा और बुनियादी सुविधाएं मुहैंया होने से व्यवसाय भी अच्छा होगा जिससे एक नई रफ्तार मिलेगी। सदर विधायक जयकिशन साहू ने नंदगंज को नगर पंचायत घोषित करने के लिए पत्र लिखा है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page