spot_img

सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिन अपराध निरोधक समिति और पुलिस ने लोगो को फूल और पंपलेट देकर किया जागरूक

spot_img

गाज़ीपुर: सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिवस उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी गाज़ीपुर के जिला सचिव व तहसील सचिव पवन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार के दिन सैदपुर तहसील पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सीओ अनिल कुमार, कोतवाल सैदपुर योगेंद्र सिंह, तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय, चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय व अपराध निरोधक कमेटी के सदस्यों ने यातायात नियमों के प्रति लोंगो को जागरूक किया। वाहन चालकों को फूल व पंपलेट देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाया। इस दौरान कोहरे को देखते हुए गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर भी लगाया जाता रहा। एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने अपराध निरोधक समिति के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि यह संस्था शासन द्वारा संरक्षित जेल मैनुअल के अनुसार कार्य करती है। जेल में बंद कैदियों के पुनर्वास एवं देख रेख के साथ साथ शासन प्रशासन के हर कार्य में सहयोग कर जनता को सरकार की नितियों के प्रति जागरूक करती है। कार्यक्रम के अंत में अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page