spot_img

समाजवादी पार्टी के खिलाफ काली पट्टी बांधकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

spot_img

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को अंबेडकर उद्यान लंका पर डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारे लिखे तख्तिया लेकर,काली पट्टी बांध कर धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के बैनर पर बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर का अपमान करते हुए उनके आधे चेहरे को काटकर आधा चेहरा सपा मुखिया अखिलेश यादव का जोड़ कर बनाए गए बैनर का विरोध कर रहे थे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने भारी संख्या में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच अखिलेश यादव और सपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस कृत्य की भर्त्सना किया।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के द्वारा बाबा साहब के चित्र के साथ किया गया यह घृणित कृत्य लोकतंत्र मे अक्षम्य है। सपा मुखिया द्वारा स्वयं सम्मान की परिकाष्ठा के प्रति भारत रत्न बोधिसत्व बाबा डा. भीमराव अंबेडकर का यह अपमान सिर्फ बाबा साहब का अपमान नहीं यह देश की 140 करोड़ जनता और देश के संविधान निर्माता का अपमान है। उन्होंने कहा कि जन जन की भावनाओं मे, आस्था से विद्यमान बाबा साहब के साथ किया गया यह अपमान बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने जिले के सांसद से सीधे सवाल करते हुए कहा कि इजरायल और बंग्लादेश पर बयान देने वालो को इस पर जिले की जनता को बयान का इंतजार है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमाओं को खंडित करने का समाचार सुना व पढा तो गया था लेकिन आज देख भी लिया गया । समाजवादी पार्टी के इस बैनर के पीछे का सच क्या है इस आचरण के मर्यादा का हनन ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कि हमारे कार्यकर्ता एक सप्ताह तक गांव-गांव इस पर चर्चा करेंगे।हम लोगो का बाबा साहब से भावनात्मक लगाव है,हम उनके विचार धारा पर चलने वाले लोग हैं उनका कोई भी अपमान करेगा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उसका जवाब देने के लिए तैयार है।
राज्य सभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने कहा कि समाजवादी पार्टी के बैनर पर अंकित यह चित्र कुत्सित मानसिकता का परिचायक और सनातन का विरोध है।इस बैनर के माध्यम से बाबा साहब के माथा,आंख,नाक की बराबरी करने का घोर निंदनीय प्रयास किया गया है।जो उनकी बराबरी तो दूर उनके पैरों की धूल के बराबर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य का विरोध ही नहीं बल्कि देश की जनता को इस पार्टी का बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा के नेता कभी राणा सांगा तो कभी भारत रत्न बाबा साहब का अपमान कर रहे हैं इस दलित विरोधी पार्टी का अंत निश्चित हो गया है।पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आचरण के लिए सपा व अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए।सपा द्वारा किया गया यह अपमान भारतीय जनता पार्टी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि जब तक यह देश रहेगा तब तक बाबा साहब का नाम और सम्मान रहेगा। कुछ लोग बाबा साहब के कद को छोटा करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह कभी सफल नहीं होंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जिस पार्टी का रोम रोम और चाल, चरित्र, चेहरा कभी बाबा साहब का सम्मान नहीं किया लेकिन संविधान बदलने का भय दिखाकर राजनीति के लिए उनका उपयोग किया उनके कुकृत्य को देश की जनता भलि भांति जानती है। संविधान बदलने का काम तो संविधान की दुहाई देने वाले लोग कर रहे है।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा जिस व्यक्तित्व ने समाज के हर व्यक्ति हर वर्ग को संविधान के माध्यम से सम्मान दिया जिनके सोच पर भाजपा काम कर रही है वह बाबा साहब का अपमान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी।
धरना को पूर्व विधायक सुनीता सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय, रामनरेश कुशवाहा, रामराज बनवासी,सुभाष राम,राजेश सोनकर ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
इस धरना व प्रदर्शन मे जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय,अवधेश राजभर,विनोद अग्रवाल, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, विधान परिषद सदस्य प्रतिनीधी डा. प्रदीप पाठक, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता,रूद्रा पांडेय ,सुरेश बिंद, विष्णु प्रताप सिंह,रास बिहारी राय,विश्व प्रकाश अकेला, कादिर राईनी,राजन प्रजापति, लालसा भारद्वाज, निर्गुण दास केशरी, राकेश यादव,अनिल पाण्डेय,प्रीति गुप्ता, आलोक शर्मा, पुनर्वासी राम, पंकज सिन्हा, अभिनव सिंह,सतीश राय, प्रमोद राय, शशांक राय, शिवम पांडेय, संतोष जायसवाल, रंजीत कुमार, सनी चौरसिया, सुनील गुप्ता,राजीव चतुर्वेदी,अजय कुशवाहा, पंकज राय,विप्लव भारती,नन्दू कुशवाहा, रामेश्वर तिवारी,सुभाष चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page