spot_img

हवन पूजन से हानिकारक जीवाणुओं का नाश होता हैः भवानीनंदन यति

spot_img

गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ की शाखा कालीधाम हरिहरपुर में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का रविवार को भव्य आगाज हुआ। भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन हुआ। कालीधाम हरिहरपुर स्थित मां काली मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। मंदिर में स्थापित मां काली की तीन मूर्तियां अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। नवरात्र में कालीधाम हरिहरपुर में सिद्धपीठ हथियाराम पीठ के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति के संरक्षकत्व में वाराणसी से आए विद्यान ब्राम्हणों द्वारा नवरात्र के प्रथम दिन अनुष्ठान के दौरान जहां मंत्रोच्चार के बीच पंचांग पूजन, भगवती का आह्वान व चंडी पाठ से नवरात्र का शुभारंभ हुआ, वहीं पूरे नवरात्र भर श्रद्धालु मत्था टेक रहे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति ने वासंतिक नवरात्र के महत्त्व पर कहा कि यह समय माता भगवती की आराधना और उपासना के लिए अत्यन्त शुभ माना जाता है। चैत्र माह में प्रकृति भी आह्लादित होती है। हर तरफ नये जीवन का, एक नई उम्मीद का बीज अंकुरित होने लगता है। नवीनता युक्त इस मौसम में प्राणियों में एक नई उर्जा का संचार होता है। लहलहाती फसलों से उम्मीदें जुड़ी होती हैं। सूर्य अपने उत्तरायण की गति में होता है। इस समय मां भगवती की आराधना, पूजन अर्चन करने से विशेष अनुभूति होती है। शरीर में नव स्फूर्ति का संचार होता है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि लोग अपने घरों में रहकर मां भगवती की आराधना, साधना और भजन-पूजन और हवन करें। हवन पूजन से निकली सुगंध से हानिकारक जीवाणुओं का नाश होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Mau news आजमगढ़ में सामाजिक समरसता महारैली को लेकर सुभाषपा का ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान

वसीम खान मऊ रिपोर्टर आजमगढ़:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा...

Chandauli news बेटियों का सम्मान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं – अजीत

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चन्दौली।बेटियों का सम्मान कर अपने...

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

You cannot copy content of this page