spot_img

हाईवे पर पलटा सरसों के तेल से भरा टैंकर, बाल्टी – डिब्बा लेकर दौड़े लोग

spot_img

गाजीपुर।गाजीपुर-वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर सोमवार सुबह नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के पास सरसों के तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ.हालांकि टैंकर के पलटते ही उसमें भरा हजारों लीटर सरसों का तेल पास की एक खाली पोखरी में बह गया. कुछ ही देर में पोखरी सरसों तेल से लबालब हो गई. जब यह खबर आस-पास के गांवों में पहुंची, तो लोग बाल्टी, डिब्बा, ड्रम और यहां तक कि अपने स्कूटर-बाइक की डिक्की लेकर तेल लेने पहुंच गए.हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग देर तक तेल भरते रहे. थानाध्यक्ष नंदगंज ने बताया कि अब तक किसी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और मामले की जांच जारी है. और पुलिस टैंकर के मालिक और चालक की जानकारी जुटा रही है

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page