spot_img

ग्रीष्मावकाश के बाद बच्चों का किया गया भव्य स्वागत

spot_img

संवाददाता मोनू भारती

Mau news मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय ब्लॉक के माहपुर, शमशाबाद, मालव, सौसरवां, नगरीपार, सुरहुरपुर सहित विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार एक जुलाई को विद्यालय खुला। विद्यालय खुलने पर परिसर को सजाया गया साथ ही बच्चों का तिलक-चन्दन व माला पहनाकर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।
माहपुर कंपोजिट विद्यालय में अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के फलस्वरूप विद्यालय की महिला अध्यापक प्रियंका राय का स्थानांतरण गाजीपुर जिले में हो गया।

इनके स्थान पर हेमन्त कुमार पांडेय की विद्यालय में नियुक्ति हुई है। ग्रीष्मावकाश के बाद सभी स्टाफ़ द्वारा नवागत शिक्षक हेमन्त कुमार पांडेय व बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। नवागत शिक्षक द्वारा सभी बच्चों को मिठाई भी खिलाई गई।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी, परमानंद मौर्य, चंद्रशेखर मौर्य, धनंजय सिंह, रामनिवास मौर्य, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, शशिभूषण राय व प्रतिमा राय के नेतृत्व में सहायक अध्यापक शगुफ्ता परवीन, संजय यादव, सतीश मौर्य, रामसहाय यादव, सुलमती चौहान, स्वतंत्र सिंह, फहद अहमद, राजीव मौर्य, गौतम विश्वकर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, शशिकला देवी आदि ने बच्चों का स्वागत किया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page