
वसीम खान मऊ रिपोर्टर
मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और उनके साथ बलात्कार करने के अलग-अलग मुकदमों में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक राजभर पुत्र कलपू राजभर निवासी इटौरा चौबेपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ और चन्द्रकेश यादव पुत्र रामचेत यादव निवासी नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा सहदेवगंज थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विवरण:
- दीपक राजभर: पुत्र कलपू राजभर, निवासी इटौरा चौबेपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ
- चन्द्रकेश यादव: पुत्र रामचेत यादव, निवासी नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा सहदेवगंज थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी की जगह:
- दीपक राजभर को अतरारी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
- चन्द्रकेश यादव को चौकी सिकटिया से 500 मीटर आगे गोसायनपुर (इटौरा चौबेपुर) जीयनपुर नदवासराय मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीम:
- उ0नि0 विकास कुमार
- का0 अरविन्द यादव
- का0 पवन कुमार
- का0 विनोद कुमार
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।