spot_img

महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक सम्पन्न, 117 मामलों में से 34 का हुआ निस्तारण, 8 दंपति साथ रहने को हुए राजी

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ पुलिस कार्यालय में महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 117 पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई। इस बैठक में दंपतियों के बीच आपसी मतभेदों को सुलझाने और रिश्तों को सुधारने के उद्देश्य से गंभीर चर्चा की गई। बैठक के दौरान 34 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया, जबकि 8 दंपति आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ पुनः रहने को तैयार हुए।

साथ रहने को तैयार हुए दंपतियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. साधना और संतोष सूरेमन
  2. जसपाल और जागृति
  3. गौरव और मंशा
  4. रामकरण और मंशा
  5. किरण और रवि सोनकर
  6. भारती और रत्नेश
  7. ऐमन और अकबर
  8. पूजा और उनके पति

इसके अतिरिक्त 24 फाइलें पक्षकारों की उदासीनता और अनुपस्थिति के कारण बंद कर दी गईं। शेष मामलों पर आगामी बैठक में विचार किया जाएगा।

बैठक में शामिल प्रमुख सदस्य:

  • अर्चना उपाध्याय
  • सर्वेश दूबे
  • शाहिद पैरिश
  • मौलवी अरशद
  • उप निरीक्षक समरजीत यादव
  • महिला आरक्षी राजलक्ष्मी
  • पुनम पाल
  • करिश्मा राय

बैठक में सभी सदस्यों ने सामूहिक प्रयासों से पारिवारिक विवादों को सुलझाने की पहल की, जिससे आपसी संबंधों में सुधार लाया जा सके। अगली बैठक 10 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें शेष मामलों के समाधान पर चर्चा की जाएगी।

इस पहल से पति-पत्नी के रिश्तों में बढ़ रही दूरी को कम करने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page