spot_img

13 घंटे में मुकम्मल किया पूरा कुरआन पाक

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मोहम्मद आरिफ एडवोकेट के साहेबज़ादे हाफिज़ इब्राहीम ने रचा अद्भुत कीर्तिमान
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)।
धार्मिक शिक्षा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए मोहम्मद आरिफ एडवोकेट (पूर्व उपाध्यक्ष, सिविल कोर्ट मऊ) के साहेबज़ादे हाफिज़ इब्राहीम ने केवल 13 घंटे में कुरआन पाक के 30 पारे की तिलावत मुकम्मल कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
यह अनोखा आयोजन मदरसा इस्लामिया इमदादिया, महरूपुर मुहम्मदाबाद गोहना में सम्पन्न हुआ। जैसे ही हाफिज़ इब्राहीम ने तिलावत पूरी की, मदरसे का वातावरण “माशाअल्लाह” और “सुब्हानअल्लाह” की गूंज से भर उठा। उपस्थित लोगों ने मिठाइयाँ बांटीं, गले लगाकर मुबारकबाद दी और दुआएँ दीं।
मौके पर क्षेत्र के उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ता, मदरसे के शिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने हाफिज़ इब्राहीम की लगन, मेहनत और अल्लाह से गहरा लगाव देखकर प्रसन्नता जताई।
मोहम्मद आरिफ एडवोकेट ने इस अवसर पर कहा—

यह मेरे जीवन का सबसे गर्व का क्षण है। अल्लाह तआला ने मेरे बेटे को कुरआन की हिफाज़त करने की तौफीक दी, इससे बड़ी नेमत कोई नहीं हो सकती। मैं अल्लाह का शुक्रगुज़ार हूं।
मुस्लिम समाज में हाफिज़-ए-कुरआन बनना अत्यंत सम्माननीय और सवाब वाला कार्य माना जाता है। हाफिज़ इब्राहीम ने अपनी लगन, अनुशासन और विश्वास से यह साबित कर दिया कि सच्ची नीयत और मेहनत से हर असंभव कार्य संभव है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page