spot_img

मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग रैम्प निर्माण में गड़बड़ी, समिति ने रोका का

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए बनाए जा रहे रैम्प में अनियमितता सामने आई है। दिव्यांग कल्याण समिति ने शनिवार को मौके पर पहुँचकर कार्य रुकवा दिया।

समिति के सदस्यों का आरोप है कि रैम्प गलत दिशा में बनाया जा रहा था। इससे दिव्यांगजनों को स्टेशन तक पहुँचने में सुविधा मिलने के बजाय और कठिनाई होती। समिति ने मांग की है कि रैम्प को दक्षिण दिशा में पार्किंग और टिकट खिड़की के पास एल-टाइप आकार में बनाया जाए।

दिव्यांग कल्याण समिति ने दोषपूर्ण कार्य को निरस्त कर नया रैम्प निर्माण कराने की लिखित मांग रेलवे अधिकारियों से की है।

प्रतिनिधिमंडल में गुलाम सरवर, संजय कुमार, बब्लू लाल, सुभाष पासवान, शीलू चौहान व प्रभु पासवान सहित अन्य दिव्यांगजन मौजूद रहे

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page