
वसीम खान मऊ रिपोर्टर
मऊ जिले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही PET (प्रारंभिक पात्रता) परीक्षा 2025 को त्रुटि रहित और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक इलामारन ने पुलिस बल के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक संसाधनों का विधिवत जांच किया और सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग, बायोमेट्रिक, केवाईसी आदि का गहनता से निरीक्षण किया।
परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाएं
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग और परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, आईटी गैजेट्स और अन्य आपत्तिजनक सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने परीक्षा की मानक संचालन प्रक्रिया के पालन कराने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस बल की तैनाती
इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे, जिन्होंने परीक्षा केंद्रों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए गए थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




