spot_img

परम् पूज्य ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मऊनाथ भंजन (मऊ)।
रामजानकी मंदिर परिसर, मऊनाथ भंजन में परम् पूज्य ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज रहे अग्रणी
कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि “महंत अवैद्यनाथ जी महाराज न केवल रामजन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे, बल्कि हिंदू समाज के लिए उनका योगदान सदैव अमर रहेगा। उनकी तपस्या और त्याग हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”
प्रदेश व जिला पदाधिकारी हुए शामिल
सभा में प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, जिला अध्यक्ष मनोज यादव महाराज, जिला महामंत्री मनोज गुप्ता, जिला संयोजक कपूरचंद बर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, मंत्री दिनेश ठठेरा, कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश राम, रामप्यारे यादव, रामबदन चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page