spot_img

नैनो उर्वरक के प्रति जागरुकता हेतु आयोजित हुई किसान सभा

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

  • मुहम्मदाबाद गोहना किसान स्वदेशी नैनो उत्पादों से बढ़ाएं उत्पादन : डीसीएफ चेयरमैन विजयनरायन शर्मा
    -हवा, जल, मिट्टी को संक्रमण से बचाएं, नैनो उर्वरक से रहें स्वस्थ : डॉक्टर हर्षवर्धन
    -रासायनिक खादों से खेत हो रहे बंजर, करें नैनो उर्वरक का प्रयोग : किसान नेता नागेन्द्र सिंह

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत साधन सहकारी समिति करहां में शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी इफको द्वारा किसानों को नैनो उर्वरको के प्रति जनजागरूकता हेतु आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने इसकी आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
सभा के मुख्य अतिथि डीसीएफ के चेयरमैन व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजयनरायन शर्मा ने कहा कि इफको के सभी नैनो उत्पाद पूरी तरह से स्वदेशी हैं। इनके उपयोग से हमारा और मिट्टी का स्वास्थ्य उत्तम होगा और हमारा पैसा व सरकार की सब्सिडी का धन विदेशी हाथों में नहीं जायेगा। किसान नेता नागेन्द्र सिंह व सहकारी बैंक के डायरेक्टर अरविंद सिंह ने अगले एक दशक में किसानों को रासायनिक खादों से सतर्क रहने का आह्वान किया। कहा कि किसान मेड़बंदी करके खेतों में पानी जमा जरुर करें ताकि भूगर्भ का जलस्तर बना रहे और साथ ही नैनो उर्वरक से हमारी मिट्टी व हमारा स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।
इफको के उपक्षेत्र प्रबधंक डॉक्टर हर्षवर्धन व क्षेत्राधिकारी वीरू सिंह ने गेंहू आदि की बुवाई से पहले खेतों में डीएपी खाद न डालकर बीजों पर नैनो डीएपी की कोडिंग करने की सलाह दी। कहा कि यह खाद से अधिक लाभ प्रदान करेगा और इससे अतिरिक्त नुकसान से भी बचा जा सकता है। बताया कि सागरिका नामक उत्पाद में फसलों के लिए सभी सभी पोषक पदार्थ मौजूद हैं। साथ ही 00.50 नामक पोटैसियम सल्फेट दलहनी व तिलहनी फसलों के लिए बहुत उपयोगी है। इसी प्रकार नैनो यूरिया के फ़सलों पर छिड़काव से अनेक फायदे हैं औऱ विभिन्न नुकसानों से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम के आयोजन में बरहदपुर, शमशाबाद व करहां के सचिव विवेक कुमार सिंह, बेचन यादव व विजय कुमार सिंह डब्लू लगे रहे। इस मौके पर हरिपालजी स्मारक पीजी कॉलेज दरौरा के प्रबंधक व पूर्व जिला पंचायत सदस्य करहां रविभूषण प्रताप सिंह, नसीरुद्दीन खां, मिथिलेश सिंह, सलाउद्दीन अंसारी, सुधाकर पांडेय, समाजसेवी विजय सिंह गब्बर, ग्राम प्रधान श्यामविहारी जायसवाल, रवि सिंह, संतोष राय, सुबाशंकर सिंह, हितेंद्र त्रिपाठी, डॉक्टर अंजनी तोमर, वागेश यादव, राजेंद्र मौर्य, दीपचंद चौहान, सुनील कुमार, प्रमोद सिंह काले आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page