spot_img

नवनिर्मित नपं कार्यालय का बाउंड्रीवाल धराशाई, गुणवत्ता पर सवाल

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मधुबन, मऊ । शुक्रवार की सायं से हो रही बारिश के बीच नगर पंचायत मधुबन कार्यालय की नवनिर्मित बाउंड्री वाल गिर गयी। शनिवार की सुबह गिरे दीवार को देख लोग अचंभित रह गए। क्योंकि यह दीवार अभी कुछ दिन पूर्व ही बन कर तैयार हुई थी। नगर पंचायत के नये ऑफिस का निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है। ऐसे में लोग निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे। लोगों का कहना था कि इस तरह की


बारिश ने गुणवत्ता की पोल खोल दी है। कार्यदायी संस्था द्वारा बाउंड्री वाल के निर्माण में दोयम दर्जे का ईंट व तीन सुत के सरिया का प्रयोग किया गया है। यही वजह है कि कुछ दिनों पहले ही बन कर तैयार हुई यह दीवार पहली बारिश का प्रकोप भी नहीं झेल पायी। मालूम हो कि वर्तमान में मधुबन नगर पंचायत के नये बिल्डिंग का निर्माण खीरीकोठा में चल रहा है। फिलहाल नगर पंचायत का ऑफिस किराए के भवन में संचालित हो रहा है। ऐसे में लाखों की लागत से बन रहे इस भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले ही इसे लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page