spot_img

मऊ जिला अधिकारी को मुहम्मदाबाद गोहना के समाजसेवी और व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा,नगर विकास और सुरक्षा संबंधी प्रमुख मांगें प्रस्तुत

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

  • :मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) – उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद गोहना के व्यापारियों और समाजसेवियों ने आज जिला अधिकारी महोदय को नगर की विकास संबंधी समस्याओं और जनता की सुरक्षा को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
    ज्ञापन सौंपने वालों में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री उमाशंकर, आनंद औमर, जिला युवा अध्यक्ष मनीष सर्राफ, जिला उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त, युवा जिला उपाध्यक्ष अनमोल साहू, जिला संरक्षक श्री ईश्वर दयाल सिंह, वसीम, एनूर मुजफ्फर अंसारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    ज्ञापन में नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के विकास और नागरिकों की सुविधा हेतु कई प्रमुख मांगें शामिल की गईं। इनमें शामिल हैं:
    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में पार्क और उनकी मूर्तियां स्थापित करना।
    लिंक रोड के कोने पर सेनानियों के नाम से शीला पट्ट लगाना।
    नगर में दुकानदारों, व्यापारियों और नागरिकों के लिए महिला-पुरुष मूत्रालय बनाना।
    नगर के प्रमुख चौक और बाईपास पर दिशा संकेतक बोर्ड लगाकर दूरी की जानकारी उपलब्ध कराना।
    नगर पंचायत की भूमि पर दुकानों का निर्माण कराना।
    हर नगर पंचायत में गरीबों के लिए मैरिज हॉल का निर्माण कराना।
    बंदरों की समस्या का समाधान कर उन्हें वरुणाचल क्षेत्र में छोड़ना।
    ज्ञापन सौंपने के दौरान व्यापारियों और समाजसेवियों ने बताया कि यह कदम नगरवासियों के हित और शहर के सुविकसित एवं सुरक्षित वातावरण के लिए उठाया गया है। जिला अधिकारी ने ज्ञापन को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page