spot_img

मऊ जिले में गुलशन यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी आनंद चौहान गिरफ्तार

spot_img

वसीम खान, मऊ रिपोर्टर⁩

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुलशन यादव हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी आनंद चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गाजीपुर तिराहे से की गई। आनंद चौहान पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।

10 जून को मऊ रेलवे स्टेशन के पास गुलशन यादव की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली नगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से दबिश देकर आनंद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आनंद ने कबूल किया कि उसने वारदात में चाकू और देशी कट्टे का इस्तेमाल किया था।

गिरफ्तार आरोपी आनंद चौहान की उम्र लगभग 21 वर्ष है और वह मऊ के चांदपुर इमीलिया गांव का निवासी है। अब तक इस मामले में कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

मऊ पुलिस ने इस हत्याकांड की गहन जांच और सतत निगरानी के माध्यम से बड़ी सफलता हासिल की है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। थाना कोतवाली नगर की टीम और स्वाट टीम की भूमिका इस पूरे अभियान में बेहद सराहनीय रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page