spot_img

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के अनुमोदन से नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा

spot_img
अपना दल एस कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल।

संवाददाता रामकुमार सिंह

मिर्जापुर,अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्र सरकार में मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के अनुमोदन के पश्चात पार्टी ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस नई टीम में विभिन्न क्षेत्रों से अनुभवी और समर्पित नेताओं को स्थान दिया गया है, जो पार्टी के संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

घोषणा के अनुसार, जौनपुर जिले के माता बदल तिवारी को अपना दल (एस) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं चित्रकूट से श्री आशीष पटेल को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ के केके पटेल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जो संगठनात्मक दृष्टि से एक केंद्रीय भूमिका निभाएंगे।

कैबिनेट मंत्री श्री आशीष पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपना दल एस

इसके अतिरिक्त, वाराणसी के राजेश यादव को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। मेरठ से अल्का पटेल को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जो महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाएंगी। जौनपुर के पप्पू माली को भी राष्ट्रीय सचिव पद से नवाजा गया है।

प्रतापगढ़ से डॉ. अमित पटेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इनके अनुभव से पार्टी को नीतिगत मामलों में बल मिलेगा। साथ ही, वाराणसी की श्रीमती रेखा वर्मा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है, जो महिला प्रतिनिधित्व को और मजबूती प्रदान करेंगी।

पार्टी की इस घोषणा से स्पष्ट है कि संगठन विस्तार और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व तैयार किया गया है। श्रीमती अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी लगातार सामाजिक न्याय, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर कार्यरत है। इस नई टीम के माध्यम से संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page