spot_img

चुनार में आयोजित मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर, 319 शिकायतें दर्ज, 40 का मौके पर निस्तारण

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मीरजापुर जनपद के चुनार स्थित पिरल्लीपुर परिसर में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देशानुसार विद्युत वितरण खण्ड चुनार द्वारा मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ शम्भु कुमार, प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी द्वारा किया गया। शिविर का निरीक्षण मनोज सोनकर, मुख्य अभियंता, वितरण मीरजापुर क्षेत्र द्वारा किया गया।

इस शिविर में उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। शिविर में कुल 319 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 40 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। समस्याओं में बिल संशोधन, नए विद्युत संयोजन, लोड वृद्धि, मीटर से संबंधित शिकायतें और वाणिज्यिक बिजली से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं।

शिविर 17 जुलाई से 19 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। विद्युत वितरण खण्ड चुनार द्वारा उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे शिविर में आकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और विद्युत विच्छेदन (बिजली कटौती) से बचें।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता शुभम् मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री की यह मंशा है कि उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान हो, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से अलग-अलग काउंटर लगाए गए हैं ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस शिविर में शशांक अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता सामग्री प्रबंधन पूर्वांचल, विनय सिंह, सहायक अभियंता मीटर, जयकार पटेल, संजय यादव, अनिल शुक्ला सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page