
संवाददाता रामकुमार सिंह
अदलहाट, मीरजापुर, अदलहाट थाना क्षेत्र के लमवां गांव में पिछले दस दिन पहले गुड्डू पटेल अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ सोया हुआ था कि बारिश होने कि वजह से अचानक मकान भरभराकर गिर गया,उस कच्चे घर में परिवार के पांच लोग थे मकान सुबह के करीब पांच बजे गिर गया , हालांकि बड़ी घटना होने से बच गया, परिवार के कुछ लोगों को हल्की चोट लगी थी सभी लोग सुरक्षित थें,जिस दिन घटना हुई थी उस दिन सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल को जानकारी मिली उन्होंने अपने अपने सरदार सेना के कार्यकताओं को मौके पर भेजें और दवा इलाज भी कराया गया , वहीं रविवार के दिन सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन पर सरदार सेना के काफी संख्या में कार्यकर्ता गुड्डू पटेल के घर पहुंचे और 15 बोरी सीमेंट के अलावा एक ट्रेक्टर ट्राली बालू देकर आर्थिक रूप मदद कि गई, वहीं सरदार सेना के कार्यकताओं का कहना हैं कि सरदार सेना हमेशा गरीब परिवारों कि मदद करतीं रहीं हैं आज इसी प्रकार एक गरीब परिवार कि मदद कि गई है और जो भी होगा गरीब परिवार का हर संभव मदद किया जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी एडवोकेट रामलाल पटेल, रविशंकर सिंह पटेल,जिला अध्यक्ष सुनील सिंह फौजी, विधानसभा मड़िहान प्रभारी चंद्र भान सिंह उर्फ टिंकू बाबा, चुनार विधानसभा प्रभारी, महेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना मैनेजर, विजय सिंह पटेल, संतोष यादव, चंद्र सेंखर सिंह पटेल, अभिषेक सिंह पटेल, शिवम् सिंह पटेल, सहित अन्य लोग मौजूद रहें ।




