spot_img

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत मऊ में हुआ जागरूकता कार्यक्रम एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की दी गई जानकारी, दिलाई गई शपथ

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ,  सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत जनपद मऊ में पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी निरीक्षक श्यामशंकर पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत नगर क्षेत्र के रेलवे परिसर में उपस्थित नेशनल कैडेट कोर (NCC) के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी कैडेट्स को बताया गया कि जीवन अमूल्य है, इसे व्यर्थ न गंवाएं। सड़क पर सुरक्षित रहना सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है।

इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं नियमों का पालन करेंगे और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। उन्हें बताया गया कि:

  • वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
  • चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।
  • दो पहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति दोनों हेलमेट का प्रयोग करें।

कार्यक्रम के पश्चात एनसीसी कैडेट्स और यातायात पुलिसकर्मियों ने नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा पर जाकर आम जनता को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना था। मऊ पुलिस का यह प्रयास जनहित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page