spot_img

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

उत्तर प्रदेश के चंदौली से भाजपा विधायक सुशील सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट डाली है। पोस्ट में उन्होंने लिखा- “हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आपने अपने साथ चलने वाली कारों का काफिला जो 25-26 से घटाकर सिर्फ दो कर दिया है जिसमें आपकी भी कार है। यह आपके सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है, आपके संदेश को देशवासियों ने ग्रहण कर लिया है अब आप अपनी पुरानी सुरक्षा व्यवस्था में आ जाइए।”

विधायक ने आगे लिखा कि “यह दो कार देश को बहुत महंगी पड़ सकती है। आपका अनुकरण सभी देशवासी करेंगे लेकिन आपकी सुरक्षा की कीमत पर नहीं। करबद्ध निवेदन है कि आप पुनः पच्चीस कारों का काफिला बहाल करें। आप देश के गौरव हैं आप पर पच्चीस क्या पच्चीस सौ कारें वारा जा सकता है।” उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में कहा कि यह बात केवल उनकी नहीं बल्कि “एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों के मन की बात है जिसे आपको सुनना ही पड़ेगा।”

दरअसल हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ऊर्जा संकट और ईरान-इजरायल तनाव के चलते तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की थी। पीएम ने 10 मई को तेलंगाना की रैली में कहा था कि नागरिक अनावश्यक ईंधन इस्तेमाल कम करें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कारपूलिंग अपनाएं। d86c

इस अपील के बाद मध्य प्रदेश में भाजपा नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर का 200 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला चर्चा में आया था। कांग्रेस ने इसे लेकर तंज कसा कि “नरेंद्र मोदी को त्याग सिर्फ जनता से चाहिए”। ठाकुर ने सफाई दी कि शुरुआत में 25 गाड़ियां थीं, रास्ते में लोग जुड़ते गए। 50e499ed

सुशील सिंह

इसी पृष्ठभूमि में विधायक सुशील सिंह की पोस्ट सामने आई है। हालांकि पीएम के काफिले को 25-26 से घटाकर 2 करने का कोई आधिकारिक बयान अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है। एसपीजी प्रोटोकॉल के तहत पीएम की सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है। विधायक की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

36 साल पुराने देवकली पंप कैनाल लूटकांड में बृजेश सिंह की सीजेएम कोर्ट में पेशी

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा साल 1990 के बहुचर्चित देवकली...

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

You cannot copy content of this page